10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर मनमानी का लगाया आरोप, कहा – आप जो चाहे कर सकते हैं, तो क्या कल को गोली मार देंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
TS Singhdeo

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर मनमानी का लगाया आरोप, कहा - आप जो चाहे कर सकते हैं, तो क्या कल को गोली मार देंगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था, इस सत्र का कोई औचित्य नहीं था। फिर भी इसे बुलाया गया। बोनस के लिए राशि की व्यवस्था एससी-एसटी उपयोजना मद से की गई, जबकि यह राज्य बजट से की जानी थी।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाए ये आरोप

उन्होंने कहा, आप जो चाहे कर सकते हैं, इसका क्या मतलब। कल को आप गोली मार देंगे। इस वाक्य के बाद सदन में एक बारगी सन्नाटा पसर गया। सिंहदेव ने बाद में कहा, वे यह बात झीरम के संदर्भ में कही है। 2013 में भी चुनाव था, इस साल भी चुनाव है। राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा, आपको डरने की क्या जरूरत है।

अटल चौक का मामला भी उठा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति सबके मन में सम्मान है। भाजपा नेताओं के मन में कितना है, यह पूरे देश ने देखा। गांव में अटल चौक बने, उनकी मूर्ति लगे इससे किसी को आपत्ति नहीं है। लेकिन इसके लिए चौदहवें वित्त की राशि का उपयोग गलत है।

तीन विधेयकों को भी मिली मंजूरी
दो दिन के सत्र में तीन विधेयकों को भी मंजूरी दे दी। अब बिलासपुर विश्वविद्यालय का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो जाएगा। इमारती लकड़ी और बांस के परिवहन पर लगने वाला उपकर खत्म और जीएसटी के नए प्रावधान लागू होंगे।

उकसाने पर भगत ने बोनस छोड़ा
चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के उकसाने पर सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने धान का बोनस छोड़ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, वे लोगों के लिए दिल से राजनीति करते हैं। विधायक धनेंद्र साहू के सवाल पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गर्मी के धान के लिए जलाशयों से पानी देने की घोषणा की।