25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Cylinder Price Hike : दिल्ली-मुंबई से भी महंगा रसोई गैस सिलेंडर रायपुर में

सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में 25 रुपए की बढ़ोतरी जनवरी 2021 से अब तक 190 रुपए बढ़ चुके हैं दाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 1 Sep 2021, 11:38 PM IST

LPG Cylinder Price Hike : दिल्ली-मुंबई से भी महंगा रसोई गैस सिलेंडर रायपुर में

Singrauli LPG consumers not taking interest in Ujjwala scheme

रायपुर. आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीनों से भी कम समय में रसोई गैस सिलेंडर की दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

सूखा प्रभावित किसानों को सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए
बता दें कि 1 जुलाई को सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की दरों में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 1 अगस्त और 18 अगस्त को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 25-25 रुपए बढ़ाई गई थी। 1 सितंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 जनवरी से कुल 190 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी है। मासिक मूल्य वृद्धि ने सब्सिडी को खत्म कर दिया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]बॉलीवुड फिल्म श्रीमान ऐश्वर्या राय में दिखेगा रायपुर और छत्तीसगढ़
तेल कंपनियों द्वारा 1 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत अब दिल्ली और मुंबई में 884.50 रुपए तथा कोलकाता में 911 रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) है। ताजा बढ़ोतरी के बाद रायपुर में रसोई गैस सिलेंडर अब 931.50 रुपए की बजाय 956.50 रुपए में मिलेगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...बचपन का प्यार... सहदेव नया 'बादशाह', 4 करोड़ व्यू के साथ मचाई धूम