
Gas Agency: रायपुर में 65 हजार महिला गैस उपभोक्ता हैं, जिन्हें 500 रुपए सब्सीडी मिलेगी। इनमें से सिर्फ 8 हजार का ही ई-केवाईसी हो पाया है। ऑयल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को ई-केवाई सिर्फ उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वालों का करने के लिए कहा है।
जो गैस कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी कराने के लिए अपने दस्तावेज के साथ गैस एजेंसी में जा रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। नई सरकार की घोषणा पत्र के बाद गैस सिलेंडर में सब्सिडी देने को लेकर कंपनियों द्वारा तैयारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी मिल जाए इसके लिए सभी गैस एजेंसी को समस्त ग्राहकों का ई-केवाईसी पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सर्वर डाउन होने से परेशान हो रहे हैं लोग
जिले में 35 गैस एजेंसी हैं। सुबह से ही ई-केवाईसी कराने पहुंच रहे हैं। सर्वर डाउन होने से परेशान हो रहे हैं। लाइन में घंटों इंतजार करने के बाद जब लोगों का नंबर आ रहा है, तो उन्हें सर्वर डाउन होने की जानकारी मिल रही है। इससे मायूस लोग बिना ई-केवाईसी कराए घर वापस लौट रहे हैं। ई-केवाईसी नहीं होने पर मायूस और गुस्साए उपभोक्ता बहुत बार एजेंसी के संचालकों के साथ वाद-विवाद करने लग जाते हैं। उनका सीधा आरोप रहता है कि एजेंसी वाले ई-केवाईसी करने के बजाय जनता को घूमा रहे हैं।
समय नहीं बढ़ने की चिंता से परेशान हो रहे उपभोक्ता
उपभोक्ताओं की परेशानी की मुख्य वजह यह है कि यदि 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी नहीं हो पाई तो वह सब्सिडी से वंचित हो जाएंगे और यही कारण है कि वह लोग जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने में लगे हुए हैं। लेकिन एक साथ पूरे प्रदेश में ई-केवाईसी का काम चलने से सर्वर काफी स्लो हो गया है और लोगों का ई-केवाईसी कराने में काफी समय लग जा रहा है।
Published on:
11 Dec 2023, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.