31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन के गिफ्ट से बढ़ा मड्डाराम का हौसला, पहले ही मैच में दिलाई टीम को जीत

सुभाष स्टेडियम में व्हीलचेयर मैच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 20 Jan 2020, 12:54 AM IST

सचिन के गिफ्ट से बढ़ा मड्डाराम का हौसला, पहले ही मैच में दिलाई टीम को जीत

सचिन के गिफ्ट से बढ़ा मड्डाराम का हौसला, पहले ही मैच में दिलाई टीम को जीत

ताबीर हुसैन @ रायपुर।नए साल में सचिन तेंदूलकर के ट्वीट से सुर्खियों में आया मड्डाराम इन दिनों बेहद खुश है। इसकी दो वजहें हैं। पहली यह कि सचिन ने उसे क्रिकेट किट भेजा है जिसमें 2 बैट, 9 टेनिस बॉल और 6 गिल्लियां हैं। सुभाष स्टेडियम में व्हीलचेयर क्रिकेट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। उसने 1 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए और अपनी टीम को जिताया। हालांकि मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिला, ओपनर्स ने ही पूरे रन बना दिए। मड्डाराम को अपने बीच पाकर फैंस भी खुशी से फूले नहीं समाए। हर कोई उसे अपने साथ कैमरे में कैद करना चाह रहा था। मड्डाराम ने पत्रिका से खास बातचीत में यहां खेले गए मैच का एक्सपीरियंस साझा किया।

सपने में देखता हूं सचिन सर को

मड्डाराम ने बताया कि सचिन सर ने गिफ्ट में क्रिकेट किट भेजा है। ये मेरे लिए बेशकीमती तोहफा है। मैं अक्सर उन्हें सपने में देखता हूं।

मिलने की है ख्वाहिश

मड्डाराम की ख्वाहिश सचिन से मिलने की है। उसने बताया कि मेरे प्रेरणास्रोत सचिन हैं। जब मेरे पास स्मार्टफोन आएगा तो मैं उनकी बैटिंग देखा करूंगा। मैं पहली बार रायपुर आया हूं। यहां के लोग मुझे सचिन सर की वजह से पहचानते हैं। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।