
Magh Purnima: छत्तीसगढ़ में यहां पर 1 मार्च तक बंद रहेंगी शराब दुकानें
रायपुर. छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला 16 फरवरी से 1 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। मेले का शुभारंभ बुधवार शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत और अध्यक्षता धार्मिक न्यास मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। त्रिवेणी संगम स्नान के लिए 16 फरवरी माघ पूर्णिमा, 23 फरवरी जानकी जयंती और 1 मार्च महाशिवरात्रि को विशेष पर्व रहेगा।
छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धूम
गरियाबंद जिले के राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर माघी पुन्नी मेले का आयोजन होता है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में इस मेले में शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजिम माघी पुन्नी मेला क्षेत्र के आसपास की छह देशी एवं विदेशी शराब दुकानें 16 फरवरी से 1 मार्च तक बंद रहेंगी। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने गरियाबंद, धमतरी और रायपुर कलेक्टर को इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार गरियाबंद जिले में राजिम (बाह्य), रायपुर जिले में गोबरा नवापारा और धमतरी जिले में मगरलोड में कुल 6 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]ये गोभी जो है फूलों की तरह रंग-बिरंगी और आकर्षक, पौष्टिकता से भी भरपूर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। यहां छत्तीसगढ़ की लोककला व संस्कृति का दर्शन होता है। उन्होंने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर शुरू होने वाले मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की भी शुभकामनाएं दी हैं।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : 12 साल की उन्नति ने अपनी सूझबूझ से बचाई छोटे भाई की जान
Published on:
16 Feb 2022, 12:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.