एएसपी ऋचा मिश्रा ने मौके पर आरोपियों से पूछताछ की। पता चला कि मुख्य हवाला कारोबारी दिनेश भाई व्यास अहमदाबाद में है। एक रुपए, दो रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए, 20 रुपए और 500 रुपए में दिए गए सीरिज नम्बरों को कोड वर्ड बनाया है। इसी के आधार पर रकम को रायपुर में ही सर्कुलेट करता था।