24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से 100 साल पहले महात्मा गांधी ने छत्तीसगढ़ में रखे थे कदम

रायपुर के गांधी मैदान व आनंद समाज वाचनालय के पास सभाओं को किया था संबोधित सीएम भूपेश बघेल बोले- बापू के रास्ते पर चलकर पाई नई मंजिलें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 20 Dec 2020, 2:13 AM IST

आज से 100 साल पहले महात्मा गांधी ने छत्तीसगढ़ में रखे थे कदम

आज से 100 साल पहले महात्मा गांधी ने छत्तीसगढ़ में रखे थे कदम

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए 20 दिसंबर 2020 बहुत ही खास है। आज से 100 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था। बापू यहां कंडेल ग्राम (वर्तमान धमतरी जिले) में किए गए सत्याग्रह के लिए आए थे। कलकत्ता से ट्रेन से बापू को लेकर 'छत्तीसगढ़ के गांधी' पं. सुंदरलाल शर्मा 20 दिसंबर 1920 को रायपुर पहुंचे थे।

दूरदर्शन पर छत्तीसगढ़ी सीरियलों का प्रसारण करने की मांग की मोदी सरकार से
इतिहासकारों के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी का जोरदार स्वागत पं. रविशंकर शुक्ल, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, सखाराम दुबे, पं. वामनराव लाखे आदि ने किया था। गांधीजी ने रायपुर के वर्तमान गांधीचौक पर एक विशाल सार्वजनिक सभा को सम्बोधित किया था। इसी के बाद ही इस स्थान का नाम गांधीचौक पड़ा। गांधीजी ने इसके बाद ब्राह्मणपारा स्थित आनंद समाज वाचनालय प्रांगण में महिलाओं की एक सभा को सम्बोधित किया था। इस सभा में महिलाओं ने तिलक स्वराज फंड के लिए लगभग 2000 रुपए मूल्य के गहने दान दिए।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]वीर नारायण सिंह को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर दी गई थी फांसी
इतिहासकारों के मुताबिक गांधीजी 21 दिसंबर को धमतरी गए। वहां से कंडेल और कुरुद ग्राम भी गए। कंडेल में गांधीजी सत्याग्रह में शामिल हुए थे। इसके बाद गांधीजी वापस रायपुर पहुंचे और यहां से नागपुर गए थे। गांधीजी नागपुर में 26 दिसंबर 1920 को आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सीएम बोले- कुछ लोग कालनेमि की तरह स्वार्थवश लेते हैं भगवान राम का नाम
गांधीजी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन के 100 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीते दो वर्षों में कांग्रेस सरकार ने बापू के रास्ते पर चलकर नई मंजिलें पाई है। भूपेश बघेल ने कहा कि हम लगातार यह सफर जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...उद्योगपति लघु वनोपजों के वैल्यू एडिशन के लिए लगाएं उद्योग : बघेल