19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / वनकर्मियों दबिश से गुस्साए युवक ने किया हमला, महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, टीम के कर्मियों से की मारपीट

वनकर्मियों दबिश से गुस्साए युवक ने किया हमला, महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, टीम के कर्मियों से की मारपीट

वन विकास निगम परियोजना बेलगहना की रेंजर इंद्राणी बंदे ने मारपीट और शासकीय काम में बाधा की शिकायत की है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 16 Nov 2022, 4:11 PM IST

photo_2022-11-14_19-29-59_1.jpg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक मामला सामने आया है. जहाँ एक युवक ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया है. युवक ने महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया फिर दुसरे वन कर्मियों के साथ मारपीट की. वन विभाग की टीम उस युवक के घर दबिश दी थी. जिससे गुस्साए युवक ने उन पर हमला कर दिया. मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है.

मंगलवार को वनकर्मियों की टीम ने गांव में राजू पात्रे के घर में दबिश दी. इस दौरान उसके घर से सागौन लकड़ी से बने फर्नीचर मिले. इसके दस्तावेज नहीं होने पर वनकर्मी इसे जब्त कर वन विभाग के वाहन में भरवा रहे थे. इसी बीच राजू पात्रे वहां पहुंच गया. वन विकास निगम परियोजना बेलगहना की रेंजर इंद्राणी बंदे ने मारपीट और शासकीय काम में बाधा की शिकायत की है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी.

वारंट ही फाड़ दिया
वनकर्मियों ने बताया कि युवक ने वारंट भी फाड़ दिया. फिर उस्केंगन में रखी टांगी लेकर महिला रेंजर को दौड़ाया और उसने डिप्टी रेंजर रवि कुमार और अरविंद के साथ मारपीट की है. इस बीच दूसरे वनकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.