2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवस मिटाने के लिए सगे भतीजे ने रिश्तों को किया तार-तार, महिला की लूट ली अस्मत, पति ने की खुदकुशी

रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है। पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए सगे भतीजे ने अपनी बुआ की अस्मत लूट ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 4 Aug 2018, 1:52 PM IST

latest crime news

हवस मिटाने के लिए सगे भतीजे ने रिश्तों को किया तार-तार, बुआ की लूट ली अस्मत

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है। पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए सगे भतीजे ने अपनी बुआ की अस्मत लूट ली। दुष्कर्म पीड़ित विवाहित महिला न्याय के लिए जब थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। करीब महीनेभर थाने के चक्कर लगाने के बाद भी पीडि़त महिला को इंसाफ नहीं मिलने से परेशान पति ने खुदकुशी कर ली। पीडि़त महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस पर रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में टीचर कर रहे हैं ऐसी गंदी हरकत, जानकर शर्म से झुक जाएगा सिर

दरअसल, यह घटना विधानसभा थाना इलाके के तोर गांव की है। जहां पीड़ित महिला अपने पति के साथ रहती थी। इसी दौरान उसका सगा भतीजा देवेंद्र वर्मा ने अपनी हवस मिटाने के लिए रिश्तों को तार-तार कर दिया। आरोपी ने अपनी बुआ को ही हवस का शिकार बना डाला।

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जब महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लेडी पैसेंजर्स ने की मदद

महिला ने जब इस घटना की जानकारी अपने पति को दी तो उसने स्थानीय पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। लेकिन पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उसकी मेडिकल जांच भी नहीं कराई। पीड़ित महिला पिछले एक महीने से न्याय पाने के लिए भटक रही थी, इसके बावजूद भी जब उसे न्याय नहीं मिला तो उससे परेशान पति ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: धड़क फिल्म से मिलती है इनकी प्रेम कहानी, परिवार वालों नहीं मंजूर था इनका प्यार, फिर अचानक हुआ ये कांड

महिला ने विधानसभा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी टेकराम साहू पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि टेकराम साहू ने मामले को दबाने और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के एवज में आरोपी से 4 लाख रुपए लिए हैं। उधर, इस घटना से गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर विधानसभा थाने के घेराव की चेतावनी दी है।