2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जब महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लेडी पैसेंजर्स ने की मदद

जम्मू से दुर्ग आ रही जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस (12550) में चलती ट्रेन में उस वक्त जश्न का माहौल बन गया जब एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 3 Aug 2018, 5:51 PM IST

child born in moving train

चलती ट्रेन में बच्चे का हुआ जन्म, नहीं मिली लेडी डॉक्टर तो महिला यात्रियों ने कराई डिलीवरी

रायपुर. जम्मू से दुर्ग आ रही जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस (12550) में चलती ट्रेन में उस वक्त जश्न का माहौल बन गया जब एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। खास बात यह रही कि ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों ने महिला का प्रसव कराया। थोड़ी देर बाद महिला ने यात्रियों की तालियों की गडगड़़ाहट के बीच बच्चे को जन्म दिया। यात्रियों ने प्रसव में मदद करने वाली महिला यात्रियों के साथ रेलवे स्टाफ की जमकर तारीफ की।

दरअसल, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास की है, जब जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 8 में गर्भवती महिला शकुन देवी (28) सफर कर रही थी। जानकारी के अनुसार शकुन देवी छत्तीसगढ़ के चांपा की रहने वाली है और जम्मूतवी से बिलासपुर जा रही थी। सफर में उसके साथ और उसका पति भी था।

उमरिया स्टेशन से पहले ही जब शकुन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो पति ने इसकी जानकारी ट्रेन के इंचार्ज डिप्टी सीटीआई कमल नारायण नायक को दी। इस पर डिप्टी सीटीआई ने पहले तो लेडी डॉक्टर के लिए रिजर्वेशन चार्ट देखा तो उसमें किसी डॉक्टर की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद डिप्टी सीटीआई ने तुरंत शहडोल स्टेशन के स्टेशन मास्टर को इस बात की जानकारी दी और वहां स्टेशन पर रेलवे मेडिकल टीम को तैनात रहने के लिए कहा।

लेकिन शहडोल स्टेशन पहुंचने से पहले की शकुन की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। पत्नी शकुन की असहनीय पीड़ा देख पति को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। इस पर रेलवे स्टाफ ने ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों से शकुन की मदद के लिए कहा। शकुन की पीड़ा देख महिला यात्री मदद के लिए आगे आईं और कोच को चारों ओर कपड़े से घेर लिया।

थोड़ी देर बाद शकुन ने चलती ट्रेन में लड़के को जन्म दिया। वहीं यात्रियों ने खुशी जताई और महिला यात्रियों के साथ रेलवे स्टाफ की जमकर तारीफ की। ट्रेन के शहडोल पहुंचने पर शकुन और उसके बच्चे को रेलवे मेडिकल टीम अस्पताल ले गई। रेलवे स्टाफ के मुताबिक मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।