कितनी लज्जाजनक स्थिति है कि गांधी जी के दर्शन पर व्याख्यान देने वाले कांग्रेसी, गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेसी अश्लीलता पर आनंदित होकर वही नोट फेंक रहे हैं, जिन पर पूज्य बापू का चित्र अंकित है। यह जो संस्कृति कांग्रेस के नेता दिखा रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ बापू का भी अपमान है। विजयादशमी जैसे राष्ट्रवादी चेतना का महापर्व पर गंदगी फैलाने से बाज न आने वालों की हरकत देखकर छत्तीसगढ़ शर्मसार हो रहा है। आज के संचार क्रांति के युग में दुनिया भर तक कांग्रेस का यह सांस्कृतिक कार्यक्रम और उसकी संस्कृति पहुंच गई है।