यह चक्रवात ओडि़शा और आंध्रप्रदेश से होकर आने वाली गाडि़यों को प्रभावित करेगा। इससे पूर्व तटीय रेलवे की गाडि़यों पर अधिक असर होगा। सुरक्षा के लिहाज से हैदराबाद-हावड़ा ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल- जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-हावड़ा, फलकनामा एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, पुड्डुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस को काजीपेट-बल्लरशाह-नागपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा और टाटानगर से खडग़पुर रेल लाइन मार्ग से चलाया जा रहा है।