20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Municipal Corporation: महापौर ने लगाई अधिकारियों की क्लास, कहा- जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, उसे बेहतर सुविधाएं दें

Raipur Municipal Corporation: महापौर ने नगर निगम अधिकारियों की बैठक में यूजर चार्ज पर ब्याज वसूली को लेकर नाराजगी जताई। कहा- जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, उसे बेहतर सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।
2 min read
Google source verification
Raipur Municipal Corporation

रायपुर नगर निगम (Photo Patrika)

Municipal Corporation: महापौर मीनल चौबे ने शनिवार को निगम अधिकारियों की क्लास लगा दी। उन्होंने पूछा कि क्या जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए है, उसे बेहतर सुविधाएं कौन मुहैया कराएगा। राजस्व अधिकारी पहले स्वयं अधिनियम जान ले, इसके बाद टैक्स की प्रक्रिया तय करें। महापौर यह कहते हुए भड़क गईं कि यूजर चार्ज में किस नियम के तहत ब्याज वसूला जा रहा है। इस दौरान अधिकारी हक्का-बक्का रह गए। निगम मुख्यालय में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने बकाया राजस्व, पार्ट-पेमेंट, भवन पूर्णता प्रमाणपत्र, विभिन्न कॉलोनियों में कर वसूली तथा निगम की लीज संपत्तियों से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की।

जल कर और यूजर चार्ज पर नहीं लगेगा ब्याज

महापौर ने स्पष्ट किया कि जल कर एवं यूजर चार्ज पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लगाया जाएगा। साथ ही बकाया राशि के पार्ट-पेमेंट की व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा ऑनलाइन भुगतान पोर्टल पर पार्ट-पेमेंट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाना है, लेकिन गलत तरीके से नहीं।

लीज अवधि समाप्त संपत्तियों का पहले होगा नवीनीकरण

महापौर ने नगर निगम की लीज पर दी गई उन संपत्तियों की भी समीक्षा की, जिनकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों में पहले नियमानुसार लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने कहा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।

कॉलोनियों के हैंडओवर और कर वसूली की फाइलवार जांच

महापौर ने ऐसी कॉलोनियों की फाइलवार जांच के निर्देश दिए, जिनका नगर निगम को विधिवत हैंडओवर हुआ है अथवा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हैंडओवर की स्थिति, निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा कर निर्धारण एवं वसूली के आधार को स्पष्ट किया जाए। साथ ही डायवर्सन की तिथि से कर निर्धारण की प्रक्रिया को लागू करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व बढ़ाना है लेकिन गलत तरीके से नहीं

महापौर ने कहा कि नगर निगम का कार्य केवल कर वसूलना नहीं है। जनता को बेहतर सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जिम्मेदारी है। राजस्व बढ़ाना है, लेकिन गलत तरीके से नहीं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर एवं शुल्क के नियम और स्लैब की जानकारी नागरिकों को सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए।