रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-रायपुर एवं दुर्ग-गोंदिया-कलमना रेल खंडों के बीच डाउन रेल लाइन पर ब्लॉक लेकर रेलवे पटरी मेंटेनेंस कराएगा। इस वजह से 11 एवं 12 नवम्बर को इस लाइन पर ब्लॉक रहेगा, जिससे तीन लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई गाडिय़ों को रोककर चलाने का निर्णय लिया गया है।