
नेशनल हाइवे के अधूरे निर्माण को लेकर मंत्री ने जमकर लगाई अधिकारियों को फटकार, गुस्से में कहा ....
रायपुर . केंद्र से नए यातायात नियम लागू होने के बाद लोगों के जेब से मोटी रकम तो रोजाना निकल रही है लेकिन विभाग के आँख अभी तक खुल नहीं पाएं है। छत्तीसगढ़ में ऐसे कई मुख्य मार्ग हैं जिनके हालात बद से भी बत्तर है। इसी सूची में एक मुख्य मार्ग सराईपाली से रायगढ़ तक का है जिसके आधे-अधूरे बने नेशनल हाइवे 216 की स्थिति नाजुक है। इस अधूरे कार्य को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे बैठक में एनएच के अधिकारियों पर भडक़ गए। एनएच के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए कहा गया।
जिले के प्रभारी मंत्री दोपहर में साऊथ विहार से रायगढ़ पहुंचे जिसके बाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कलक्टोरेट स्थित सृजन पहुंचे। सृजन में डीएमएफ की बैठक के बाद दोपहर में विभागीय बैठक चालू हुई जो कि देर शाम तक चला। बैठक में सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े से सराईपाली से रायगढ़ तक बने रहे एनएच की स्थिति को सामने रखी। जिस पर जिले के प्रभारी मंत्री ने एनएच के एसडीओ बीएम धु्रव व अधिनस्थ अधिकारियों की जमकर क्लास ली। एनएच के अधिकारियों को उक्त सडक़ के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए निर्देश दिया गया।
जिला पंचायत सीईओ से जहां नरवा,घुरवा और बाड़ी योजना के बारे में जानकारी मांगी जिस पर सीईओ ने बताया कि मॉडल गौठान का काम पूरा हो चुका है और 13 नालों का चिन्हांकन किया गया है। इसके अलावा अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों के बारे में बताया। अन्य विभाग के योजनाओं को लेकर भी समीक्षा की गई।
सफाई के लिए आयुक्त को निर्देश
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने चिंता जताई साथ ही निगम आयुक्त को शहर के नालों व नालियों की सफाई कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से शहर से कचरों व नालियों की सफाई होनी चाहिए जो कि नहीं हो पा रहा है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर गंंभीरता से सफाई कराने का निर्देश दिया है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
14 Nov 2019, 7:09 PM IST
Published on:
14 Nov 2019, 7:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.