
मां - बाप के उड़ गए होश जब डॉक्टर ने बताया नाबालिग के पेट में है पांच महीने का बच्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थित कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र से एक नाबालिग की अस्मत लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पांच महीने से गर्भवती पीड़िता के परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का अपराध दर्ज करा दिया है। हालांकि अभी आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मंगहूर निवासी एक महिला ने बड़गांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी बेटी नाबालिग है। कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। माहवारी बंद होने पर उसे भानुप्रतापपुर के एक निजी अस्पताल में जांच करवाने के लिए लाई तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह पांच माह से गर्भवती है। परिजन यह सुनकर सन्न रह गए।
मामले की जानकारी अपनी बेटी से लिया तो पीड़िता ने बताया कि मई 2019 में पड़ोस में रहने वाले युवक संतपाल जाड़े (22) पिता दलसुराम ने एक रात करीब 10 बजे मुझे अपने घर में किसी काम से बुलाया और मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए डरा धमका कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मुंह को दबाकर जबरदस्ती किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी ।
लोग लाज के डर से मैं अब तक किसी को कुछ भी नहीं बताई। इस बीच जब मेरी माहवारी बंद हो गई तो अस्पताल जाने पर पता चला की गर्भ से हूं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत धारा 376 के तहत युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना पुलिस कर रही है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
11 Nov 2019, 6:57 PM IST
Published on:
11 Nov 2019, 6:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.