29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिगों को बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, 4500 रुपए जुर्माना

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों की वाट्सऐप नं. 9479191234 पर करें शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Nikesh Kumar Dewangan

•

Updated: 19 Jul 2022, 1:39 AM IST

नाबालिगों को बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, 4500 रुपए जुर्माना

नाबालिगों को बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, 4500 रुपए जुर्माना

रायपुर. सड़कों पर खतरनाक ढंग से स्टंटबाजी करते हुए खुद का और दूसरों की जान खतरे में डालना नाबालिग को महंगा पड़ा। पुलिस ने उन पर 4500 रुपए का जुर्माना लगाया है। उनके स्टंटबाजी का वीडियो ट्रैफिक पुलिस के वाट््सऐप नंबर पर आया था। यह वीडियो कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में भी वायरल हो रहा था। वीडियो की जांच के बाद वाहन मालिक का पता लगाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ जुर्माना किया गया। इससे पहले इसी तरह का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोपहिया में चार सवारी युवतियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। उल्लेखनीय है कि आमलोगों की शिकायत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाट््सएप नंबर 9479191234 जारी किया है। इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का वीडियो-फोटो बनाकर शिकायत की जा सकती है।

45 हजार ने तोड़ा ट्रैफिक नियम

पिछले 6 माह में ही 45 हजार लोगों ने शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ा है। इन्हें आईटीएमएस के सीसीटीवी कैमरों ने पकड़ा और उनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान कार्रवाई की है। चालान पुलिस ने वाट््सऐप, मैसेज, कॉल, डाक आदि से चालान भेजा गया। ई-चालान पिछले साल की अपेक्षा 30 फीसदी अधिक रहा है। चालान के रूप में दो करोड़ से अधिक राशि वसूला गया है।

अन्य खबर भी पढ़े...

आवासीय कौशल प्रशिक्षण के लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई

रायपुर. लाईवलीहुड कॉलेज में आवासीय कौशल प्रशिक्षण के आवेदन 25 जुलाई तक जमा किया जा सकता है। इसमें लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित विभिन्न जॉबरोल जैसे असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, सेल्फ इम्प्लायड टेलर, रिटेल सेल्स एसोसियेट, मेडिकल लेब टेक्निशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं लाजिस्टिक से संबंधित कोर्स में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अन्तर्गत आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।