8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देरी से छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, बिना बरसे ही बढ़ गया आगे, फिर से करना होगा इंतजार

इसके बाद मानसून छत्तीसगढ़ से आगे निकल गया।

2 min read
Google source verification
CG news

देरी से छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, बिना बरसे ही बढ़ गया आगे, फिर से करना होगा इंतजार

रायपुर. इस साल मानसून करीब 12 विलंब से राजधानी पहुंचा। मंगलवार की रात करीब 4.5 मिली बारिश हुई। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे। एक-दो बार हल्की बूंदबांदी हुई। वहीं, प्रदेश के सभी संभागों में कहीं भारी बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। इसके बाद मानसून छत्तीसगढ़ से आगे निकल गया।

करना पड़ेगा इंतजार
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून मप्र, गुजरात, दिल्ली होते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंच चुका है। कुछ दिनों से मानसून राजस्थान होते हुए पाकिस्तान चला जाएगा। इसके बाद फिर लोगों को अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

इन जगहों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मानसून छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के जिलों से होते हुए बुधवार को आगे निकल गया। प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर ठीक-ठाक वर्षा हुई है। कुछ जगहों पर हो रही है। गुरुवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है।

चक्रवात का बना हुआ है घेरा
प्रदेश के उत्तरी तथा दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की अधिक संभावना है। दरअसल, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तरी-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी उड़ीसा के समुद्री तट पर बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्री तट से 7.6 किमी है, ओरउत्तरी पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। मानसून द्रोणिका भी पश्चिम राजस्थान से होकर उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक मप्र दक्षिण पूरवी उत्तर प्रदेश झारखंड से उड़ीसा जा रही है।

कुछ एक स्थानों में भारी बारिश की आशंका
इसकी ऊंचाई समुद्र तट से 1.5 किमी तक है। इस कारण से प्रदेश के कुछ भागों में भारी वर्षा होने की अति संभावना है। राजधानी में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने तथा शाम या रात में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां कितनी बारिश
बलोदाबाजार, पलारी, वाड्रफ् नगर में 7-7 सेमी, सिमगा, मुंगेली और बेमेतरा में 5-5 सेमी, मरवाही, कुंकरी, राजिम में 4-4 सेमी, पखांजूर, पंडरीय, अकलतरा में 3-3 सेमी, बिलासपुर, मैनपाट, भरतपुर में 2-2 सेमी बारिश हुई। जबकि प्रदेश के अन्य स्थानों पर एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में 4.5 मिमी, पेंड्रारोड में चार सेमी और जगदलपुर में भी तीन सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 29.0 ।

माना- 29.3।
बिलासपुर- 29.4।

पेंड्रारोड- 27.7।
अंबिकापुर- 26.9।

जगदलपुर - 24.6।
दुर्ग- 32.2 ।

राजनांदगांव - 28.2 ।