8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लम्बे इंतजार के बाद लौटा मानसून, इस वजह से हो रहा मौसम में लगातार बदलाव

प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार
2 min read
Google source verification
Monsoon in Chhattisgarh

लम्बे इंतजार के बाद लौटा मानसून, इस वजह से हो रहा मौसम में लगातार बदलाव

मानसून के कमजोर होने से बारिश नहीं होने पर उमस बढ़ गई है। [typography_font:14pt;" >खबर के अनुसार सोमवार को फिर से मानसून प्रदेश में सक्रिय हो गया है। इस कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

राजधानी रायपुर में बारिश नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दिन में उमस बढऩे से लोगों को बैचेनी होने लगी है। साथ ही मौसम में हो रहे अचानक बदलाव से मौसमी बीमारियों से भी लोग पीडि़त हो रहे हैं। जिसके चलते इन दिनों अस्पतालों में सर्दी-खांसी, वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार है। मानसून सक्रिय होने से प्रदेश के रामानुजगंज, पथरिया में 1 सेमी, कुसमी में 10 सेमी, राजपुर में 9 सेमी, सुुकमा, सूरजपुर, मैनपाट में 8-8 सेमी, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, धमतरी, छिंदगढ़ में ७-७ सेमी, मुंगेली, कुनकुरी में 5-5 सेमी, बेमेतरा में 4 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा कई जगहों पर एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा पश्चिम केंद्रीय बंगाल की खाड़ी दक्षिण ओडिशा तट एवं उत्तरी आंध्रप्रदेश के समुद्रतट पर 4.5 से 5.8 किमी ऊंचाई तक बना है। इस कारण से प्रदेश में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या फिर गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम के कारण शहर में वायरल भी फैल रहा है।

आज सुबह से राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाको में बादल छाए हुए हैं। राजधानी के कई इलाकों में आज मंगलवार को हल्की बारिश की फुहारें भी पड़ी। खबर लिखते तक राजधानी में हल्की बारिश हो रही थी। जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।