14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम साफ, धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, अभी सिस्टम के आसार नही

देश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा

2 min read
Google source verification
mausam

मौसम साफ, धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, अभी सिस्टम के आसार नही

रायपुर. पिछले चार-पांच दिनों से शहर में बारिश थमी हुई है। अब शहरवासियों को तीखी और उमस के साथ धूल ने परेशानी में डाल रखा है। दिन का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

READ MORE : ‘डे’ चक्रवात के कारण हवाओं में आई नमी, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र से प्रदेश में आ रही भारी मात्रा में नमी भी अब नही आ रही है। इसके अलावा इस वक्त प्रदेश की आेर अभी कोई भी सिस्टम सक्रिय नही है। इस कारण से प्रदेश में सभी इलाकों में बारिश थम सी गई है। हांलाकि आंशिक रूप से बादल कुछ इलाकों में छाए रहेंगे। इस कारण से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह या शाम को आंशिक मेघमय होने तथा वर्षा या गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है।

READ MORE : चक्रवात की वजह से दोबारा सक्रिय हुआ सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
रायपुर 33.4
माना 31.0
बिलासपुर 31.8
पेंड्रारोड 32.6

READ MORE : मौसम: अभी नहीं मिलेगी भारी बारिश से राहत, ठंडी हवाओं के साथ जमकर बरसेगा बादल

अंबिकापुर 29.2
जगदलपुर २९.४
दुर्ग ३२.४
राजनांदगांव ३३.८

READ MORE : सिस्टम मजबूत होने से लगी सावन की सबसे लंबी झड़ी, 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में डे चक्रवात कमजोर होकर छत्तीसढ़ से होते हुए शाम को विदर्भ की ओर चला गया है। इस कारण से अब भारी बारिश के आसार नहीं है। बल्कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।