Mother's Day special: ताबीर हुसैन @ रायपुर। आज के दौर अब ऐसा दौर हैं जिसमें हमारा समाज बदल रहा है। पहले महिलाओं का विद्रोह स्वीकार्य नहीं होता था, बावजूद मैंने पति से अलग होने का फैसला लिया। अलगाव के बाद मैंने एलएलबी की। इस दौरान ट्यूशन भी पढ़ाया करती थी। क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ दो बेटियों की परवरिश भी करनी थी। सृष्टि तीन साल की थी और अदिति आठ महीने की।