राकेश टेंभुरकर@रायपुर. छत्तीसगढ़ के जंगलों में जल्द ही मध्यप्रदेश स्थित कान्हा और महाराष्ट्र चंद्रपुर के ताबोड़ा टाइगर रिजर्व के बाघों की दहाड़ सुनाई देगी। राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण(एनटीसीए) और दोनों ही राज्यों से सहमति मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए है। बाघों को लाने के लिए दस्तावेजी खानापूर्ति करने सितंबर में वन विभाग की टीम दोनों ही टाइगर रिजर्व का दौरा करेगी।