धान के अलावा रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का, कपास, तूअर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन व तिल का एमएसपी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि अनाज भंडारण के लिए देश में नए गोदाम बनाए जाएंगे। कैबिनेट ने देश की पहली अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना को भी मंजूरी दी। एक गीगावाट की इस परियोजना में गुजरात और तमिलनाडु के तट 500-500 मेगावाट की परियोजनाएं लगेंगी।