थानों की कार्रवाई की अलग-अलग स्तर पर समीक्षा, गुंडा लिस्ट का अपडेशन, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सोशल मीडिया प्रोफाइल या वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, पैदल पेट्रोलिंग, बॉडी ऑफ़ेन्स के मामलों में तत्काल गिरफ्तारी के चलते वर्ष 2022 के शुरुआती 8 माह की अपेक्षा वर्ष 2023 में जनवरी से अगस्त तक गंभीर अपराधों में व्यापक कमी आई है। चाकूबाजी की घटनाओं में 47 फीसदी की कमी आई है।