उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बैठक में पांच प्रमुख प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इनमें भारतीय सेना के पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर व ऑपरेशन कगार के लिए अभिनंदन प्रस्ताव, कोचिंग संस्थानों में अवैध व मनमानी फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति निर्माण, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के रिक्त पदों की शीघ्र नियुक्ति की मांग, आंतरिक सुरक्षा पर आधारित विमर्श, और भारत के वैश्विक संबंधों पर केंद्रित प्रस्ताव समिलित हैं। इसके साथ ही मार्च महीने में द्वारिका, गुजरात में संपन्न विचार बैठक में आए सुझावों पर भी व्यापक चर्चा होगी।