रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आगामी शुक्रवार 27 दिसंबर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने वाले दलों के अपने अपने स्थानों से प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रवाना होने की जानकारियां प्राप्त होने लगी है।