21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद दो साल जहाँ ठहरे थे उसे स्मारक बनाने की आज से होगी शुरुआत

National Youth Day 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Baghel) आज 12 जनवरी को युवा दिवस (National Youth Day) पर रायपुर स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद(Swami Vivekanand) स्मारक ’डे-भवन’ का शुभारंभ करने वाले हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
swami.jpg

National Youth Day 2023: 1877 ईसवी में 14 साल के नरेन्द्रनाथ रायपुर आए थे।वे अपने पिता विश्वनाथ दत्त सहित मां भुवनेरी देवी, छोटे भाई महेन्द्र व बहन जोगेन्द्रबाला के साथ रायपुर के बूढ़ापारा में करीब दो साल रहे। उस डे भवन को स्मारक बनाने की घोषणा सरकार ने की थी जिसका आगाज आज मुख्यमंत्री करने जा रहे हैं। संस्कृति संचालक विवेक आचार्य ने बताया, करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से स्मारक बनाया जाएगा। हमारी कोशिश है कि अगले साल युवा दिवस तक यह तैयार हो जाए। मिनी म्यूजियम भी बनाएंगे।

जीवनी से लेकर छायाचित्रों का संग्रहालय
स्मारक में एक मिनी म्यूजियम भी रहेगा जिसमें स्वामीजी की जीवनी होगी। उनकी किताबें और रायपुर में गुजारे दिनों की तस्वीरें भी संग्रहित की जाएंगी। स्मारक देखने आए लोगों को म्यूजियम के जरिए स्वामीजी से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

पुरानी तस्वीर से हूबहू देंगे आकार
आचार्य ने बताया, हमारे पास डे भवन की पुरानी तस्वीर है, ठीक वैसा ही भवन बनाया जाएगा। यह स्मारक दुनियाभर के लिए एक मिसाल साबित होगा। शासन की ओर से ट्रस्ट को स्कूल की नई बिल्डिंग व तीन दुकानें निगम गार्डन के बाजू बनाकर दे दी गई है। उनकी शिफ्टिंग भी हो चुकी है।

और इधर, 25 फीट का बेलूर मठ दरवाजा
डे भवन के बदले सरकार ने ट्रस्ट को नई बिल्डिंग बनाकर दी है। यहां 25 फीट का प्रवेशद्वार है जिसे बेलूर मठ से प्रेरित होकर बनाया गया है। बुधवार देर शाम तक यहां रंगरोगन का कार्य चलता रहा। स्कूल की ओर से शशांक सिंह ठाकुर ने बताया, हमें हर हाल में 12 जनवरी को नई इमारत का उद्घाटन करना था, दो दिन में ही शिफ्टिंग की। अभी प्रैक्टिकल एग्जाम भी होने हैं। नर्सरी से बारहवीं तक की कक्षाएं हैं।