
Chhattisgarh News : नक्सली अब फिलिस्तीन के हमास आतंकियों की तरह सुरंगों का इस्तेमाल करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजापुर दंतेवाड़ा सीमा पर अबुझमाड़ में पुलिस ने सर्चिंग के दौरान नक्सल सुरंग को ढूंढा। नक्सलियों ने बस्तर में लाल आतंक के इतिहास में पहली बार घने जंगल में 120 मीटर लंबी सुरंग बनाई है। यह करीब 10 फीट गहरी और 3 फीट चौड़ी है। बता दें कि 30 जनवरी को टेकलगुड़ा में नक्सलियों की फोर्स के साथ भीषण मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान शहीद हो गए थे।