केन्द्रीय रिजर्व पुलिस की टीम ने नक्सलियोंं के कैम्प का घेराव किया व गहन तलाशी अभियान चलाया। जिसमें नक्सलियों के दैनिक उपयोग के जरूरी सामान, किराना का सामान, सर्दियों के कपडे, छाता, साहित्य व बर्तनों को बरामद करने के बाद मौके पर ही जला कर नष्ट कर दिया गया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस की टीम की कमान पी. वैरवनाथन, उप कमाण्डेन्ट द्वारा संभाली गई।