रायपुर. छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या (Naxal in Chhattisgarh) को खत्म करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही है, बावजूद इसके नक्सल समस्या बरकरार है। इस बीच नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) से शांति वार्ता के लिए पहल की है। लेकिन नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर शांति वार्ता के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं।