30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्ग से रायपुर के बीच दौड़ेगी 3 फेस वाली नई मेमो, यात्रियों को यह मिलेगी खास सुविधाएं

कई सुविधाओं और स्वच्छता का रखा गया ध्यान  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Pandey

•

Updated: 8 May 2023, 4:34 PM IST

दुर्ग से रायपुर के बीच दौड़ेगी 3 फेस वाली नई मेमो, यात्रियों को यह मिलेगी खास सुविधाएं

दुर्ग से रायपुर के बीच दौड़ेगी 3 फेस वाली नई मेमो, यात्रियों को यह मिलेगी खास सुविधाएं

भिलाई. दुर्ग और रायपुर के मध्य 3 फेस वाली नई मेमो जल्द दौड़ेगी। कपूरथला से नई रैक भिलाई मार्शलिंग यार्ड चरोदा पहुंच चुकी है। लंबी दूरी से लाए गए इस रैक की कमिशनिंग की जा रही है। इसके बाद रायपुर से दुर्ग के मध्य इसे शुरू किया जाएगा। यह रैक आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेगी।
स्वच्छता का खास ध्यान: नई मेमो के प्रत्येक ट्रेलर कोच में बायोटैंक के साथ हाइजीनिक वॉशरूम से लैस तीन चरण का मेमू रैक है।
सुविधाएं अधिक, मेंटेनेंस कम: नए रेक में जहां सुविधा अधिक हैए वहीं मेंटनेंस भी कम है। मैनुअल को कम किया गया है और ऑटोमैटिक सिस्टम को बेहतर किया गया है।
अधिक आरामदायक: 3 फेज मेमू की नई रैक रेल यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक है। इसकी सीटें गद्दीदार है। एयर सस्पेंशन कुशन लगा हुआ है। एसी इंडक्शन मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कई नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
सुरक्षा के लिहाज से बेहतर: 3 फेज मेमू सुरक्षा के नजरिए से बेहतर है। इसके सभी डिब्बों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगा हुआ है। इससे यात्री सूचना प्रणाली वास्तविक समय की जानकारी मिलेगी। यात्रियों को अगले स्टेशन की दूरी की जानकारी डिजिटल बोर्ड से मिल जाएगी जो हर बोगी में लगा हुआ है।