
किरण सिंहदेव
रायपुर. प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष किरण सिंहदेव को बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से नियुक्ति आदेश जारी किया। किरण सिंहदेव के फेसबुक पर अभी 1500 फॉलोअर्स हैं। वे महामंत्री से लेकर दो बार प्रदेश मंत्री, विधानसभा चुनाव में बिलासपुर का प्रभार संभाल चुके हैं। एजुकेशन की बात की जाए तो उन्होंने बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जायसवाल को 29,834 वोटों के अंतर से हराया।
प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बस्तर सहित कई नेताओं ने किरण सिंहदेव को बधाई दी है। बता दें कि पहले आदिवासी अध्यक्ष के रूप में विष्णुदेव साय फिर ओबीसी से अरुण साव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किरण सिंहदेव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही महामंत्री भी बदले जाने की संभावना है। कैबिनेट में विजय शर्मा को शामिल किया गया है, वहीं ओपी चौधरी को भी कैबिनेट में शामिल की संभावना है। इसके देखते हुए अब इन दोनों की जगह भी नए चेहरे आएंगे।
Updated on:
21 Dec 2023 09:16 pm
Published on:
21 Dec 2023 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
