
बैंक में निकली भर्ती, सैलरी 20 हजार रुपए महीना, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
रायपुर । प्रदेश के बेरोजगारों के लिए ख़ुशी की खबर है। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर में आईसीआईसीआई बैंक में सिनियर आफिसर के पद के लिए ट्रेनिंग केंप 15 नवम्बर को सुबह 11 बजे आयोजित की जा रही है । बैंक में सीनियर ऑफिसर के 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम, साक्षात्कार प्रक्रिया और लिखित परीक्षा की जानकारी के लिए केम्प का आयोजन किया जा रहा है। सीनियर ऑफिसर के लिये आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।
इस पद के लिए आवेदक का 10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों की संक्षिप्त सूची को आईसीआईसीआई बैंक द्वारा एनआईआईटी रायपुर सेन्टर के माध्यम से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी करवायी जाएगी। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 3 माह का इंटर्नशिप पर रखा जायेगा एवं छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है।
इंटर्नशिप पूर्ण करने पर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 2 लाख 33 हजार रूपए प्रतिवर्ष के वेतन पर पे रोल पर रखा जाता है। प्रशिक्षण का व्यय स्वयं आवेदक द्वारा वहन किया जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा लिए जाने वाले समस्त परिक्षण ट्रेनिंग पार्टनर एनआईआईटी के रायपुर सेंटर में पूर्ण किये जाते है। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।
Published on:
14 Nov 2019, 8:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.