8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालों से नौकरी कर रहे लोगों की टूटी उम्मीद, नई शर्तों से खत्म की उम्मीदवारी

उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन भर्ती प्रक्रिया की नई शर्तें देख उनकी आस ही टूट गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 12 Dec 2017, 8:08 PM IST

CG news

रायपुर . बीज निगम में सालों में वाहन चला रहे चालकों को उम्मीद थी कि जब यहां भर्ती निकलेगी, तो उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन भर्ती प्रक्रिया की नई शर्तें देख उनकी आस ही टूट गई।

Read More News: Think Positive: झोपड़ीनुमा सरकारी स्कूल की बदली सूरत, अब लोग कहते हैं- प्राइवेट स्कूल से भी अच्छा है यह स्कूल

निगम ने वाहन चालकों के पद के लिए शासन की तय योग्यता 8वीं को न मानते हुए नई शर्त 10वीं पास रख दिया। इलेक्ट्रिशियन पद के लिए आईटीआई पास को नौकरी देने की शर्त रख दी है। बीज विकास निगम ने 2016 में इलेक्ट्रिशियन और वाहन चालकों के 8 पदोंं पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे। इसमें वाहन चालक की भर्ती के लिए संचालनालय द्वारा शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास मांगी गई थी। लेकिन बीज निगम ने संचालनालय के आदेश को पलटते हुए इन पदों के लिए 10 वीं पास आवेदकों से आवेदन मंगाए गए।

Read More News: अब शिक्षाकर्मी नहीं कर सकेंगे हड़ताल, यहां 298 नए शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी

यहां तक कि विभाग ने नियम बदलने के बाद सामान्य प्रशासन और विधि विभाग को जानकारी भी नहीं दी है। अब बुधवार को निगम चयनित अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा होने जा रही है।

लेंगे न्यायालय की शरण
लगातार विरोध के बाद निगम ने भर्ती रद्द नहीं की है। अब भर्ती प्रक्रिया के विरुद्ध न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More News: हद हो गई, एक्जाम हॉल में मक्खी मारते बैठे रहे गए 12 वीं के स्टूडेंट, नहीं पहुंचा प्रश्नपत्र

निगम और मंडल जीएडी के अधीन नहीं होते है। इसलिए अनुमति लेने की अवश्यकता नहीं है। 2006 में निगम के बनने के बाद जो नियम तय किए गए थे, उनके ही आधार पर भर्ती की जा रही है।
आलोक अवस्थी, प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं विकास निगम

Read More News: बस्तर के इन इलाकों में पैर पसारे बैठा विदेशी बीमारी, लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, पढ़ें खबर