ऐसे हो रहा बदलाव
प्रदेश में इस वक्त अधिकतम तापमान दो दिनों में ही चार डिग्री बढ़कर 24 से 28.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से 4 कदम नीचे 11 डिग्री बना हुआ है, लेकिन बहुत अधिक ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। अभी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण के रूप में तैयार हुआ है, जिससे तापमान में वृद्धि का क्रम बना रहेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 31 जनवरी तक वृद्धि होने की संभावना है।