25 एक्सप्रेस ट्रेन में की गई स्पेशल चेकिंग, दो लाख जुर्माना
रायपुर. रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम ने गाडिय़ों में ताबड़तोड़ टिकट चेकिंग अभियान चला रही है। 28 टीटीई और दो मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों और सुरक्षा जवानों ने 25 एक्सप्रेस व छह लोकल ट्रेन में टिकट जांच कर एक लाख 92 हजार 265 रुपए बतौर जुर्माना वसूला। जिसमें गंतव्य से पहले, बिना कराए लगेज के प्रकरण शामिल हैं।