ट्रैवल एजेंसी के संचालक कीर्ति व्यास ने कहा कि विमानों के किराए में नए साल के पहले और बाद में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है। रायपुर से विमानों का परिचालन बढऩे की वजह से यह स्थिति है। नए साल के जश्न के लिए मुंबई, सिंगापुर, थाईलैंड व देश के भीतर केरल, गोवा, जयपुर, लखनऊ, मथुरा, सोमनाथ, राजकोट आदि शहर व धार्मिक स्थल पसंदीदा स्थलों में शामिल हैं।