
30000 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में बनेंगे हाईवे
रायपुर. छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में हाईवे का निर्माण किया जाना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे खंडों की पहचान की है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक 950 किमी हाईवे का निर्माण 30000 करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है। बनने के बाद इन हाईवे पर टोल प्लाजा स्थापित किए जाएंगे और लागत निकाली जाएगी।
ये राज्य हैं जहां हाईवे बनेंगे
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक 950 किलोमीटर वाले जिन खंडों में करीब 30000 करोड़ रुपए की लागत से हाईवे का निर्माण किया जाना है वे आंध्रप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल (West Bengal), छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हैं।
Updated on:
19 Sept 2019 08:59 pm
Published on:
19 Sept 2019 08:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
