14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिदान की गाथा बयां कर रही ‘दीवार’, महापुरुषों की मूर्तियां यूथ को कर रहीं मोटिवेट

इसी को देखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की दीवारों पर देशभक्ति और वहां वीर पुरुषों की मूर्तियों को उकेरा गया है
2 min read
Google source verification
independence day

बलिदान की गाथा बयां कर रही ‘दीवार’, महापुरुषों की मूर्तियां यूथ को कर रहीं मोटिवेट

रायपुर. हमारे मुल्क को सभी देशों में महान कहा जाता है, क्योंकि यहां की गाथाएं बलिदानों से लिखी गई हैं। भारत मां की रक्षा के लिए यहां के वीर सपूतों ने हंसते-हंसते कुर्बानी दे दी। अगर देश का सम्मान और विकास करना है तो युवा को आगे आना ही सबसे जरूरी है और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि युवा और देश के बच्चों को वीर सपूतों की गाथाओं को याद करना जरूरी है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की दीवारों पर देशभक्ति और वहां वीर पुरुषों की मूर्तियों को उकेरा गया है। जिसमें करीब पचास से अधिक देश के प्रेम को दिखाने वाली मूर्तियां शामिल हैं।

50 से अधिक मूर्तियां : एनआइटी की दीवार पर महापुरुषों की मूर्तियां उनके बलिदान को बयां कर रही हैं, लेकिन यह सोचने की बात है कि हम उन तस्वीरों से कितना इंस्पायर हो रहे हैं। यहां पर जय जवान-जय किसान के नारों को प्रदर्शित करती हुई लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति भी देश के गौरव को बताती है। वहीं महात्मा गांधी की दांडी यात्रा भी उकेरी गई है।

भगत सिंह, तात्या टोपे

रामप्रसाद बिस्मिल

अनदेखी- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की दीवार पर जो मूर्तियां बनाई गईं वे बहुत ही इंस्पायर्ड करती हैं, लेकिन वहीं कुछ महापुरुषों के नाम दीवार से मिट गए हैं। जो प्रशासन की अनदेखी है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग