10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम मुख्यालय में नहीं है फीडिंग रूम, बच्चे को जमीन पर बैठकर दूध पिलाने को मजबूर है ‘मां’

नगर निगम मुख्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए जद्दोजहद मची हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 2 Aug 2018, 11:57 AM IST

breastfeeding

नगर निगम मुख्यालय में नहीं है फीडिंग रूम, बच्चे को जमीन पर बैठकर दूध पिलाने को मजबूर है ‘मां’

रायपुर. नगर निगम मुख्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए जद्दोजहद मची हुई है। हर दिन यहां भारी भीड़ रहती है। इस आपाधापी में माएं मजबूर है अपने बच्चों को जमीन पर बैठकर दूध पिलाने के लिए, क्योंकि आधार कार्ड वितरण कक्ष के बाहर साफ तौर पर लिखा है कि लाइन से बाहर वालों को आधार कार्ड नहीं दिया जाएगा।

अब यह मजबूरी ही है कि बच्चे और अपना आधार कार्ड लेने के लिए मांओं को लाइन में खड़ा रहना पड़ेगा। इसी बीच यदि बच्चा रोने लगे तो मां के पास किसी दूसरे कमरे में जाने का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि यहां निगम में ऐसी कोई व्यवस्था यानि फीडिंग रूम की सुविधा नहीं है। स्मार्ट सिटी की प्रमुख कार्यान्वयन एजेंसी नगर निगम के भीतर ये हालात है। पत्रिका ने जब बुधवार को आधार कार्ड वितरण कक्ष का दौरा किया तो यहां एेसे हालात नजर आए, जिसमें मांओं को जमीन पर बैठकर नवजात शिशु को दूध पिलाना पड़ा। लोगों से बात करने पर पता चला कि यह पहली बार नहीं है। यह दृश्य यहां आम है। यहां चपरासी से लेकर बाबू और अफसरों के लिए कुर्सी है। कई कमरों में सिर्फ नेमप्लेट लिखा हुआ है, जिसमें पार्षद, विभागाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों के कक्ष है। ये महीने में दो-चार बार भी खुले तो बड़ी बात है, लेकिन फीडिंग रूम के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था पर विचार नहीं किया गया।

4. टोकन के लिए किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क नहीं करें।

फीडिंग रूम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों में आर्टिफिशियिल फीडिंग रूम की व्यवस्था की सुविधा है, जो कि फोल्ड हो सकता है, इसमें दरवाजा, चारों तरफ प्लास्टिक की दीवार और भीतर बैठने के लिए कुर्सी दी जाती है। निगम अफसरों ने इसकी भी व्यवस्था करने की जहमत नहीं उठाई।

निगम आयुक्त रजत बंसल से जब इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निगम मुख्यालय के पीछे एक भवन बना रहे हैं, जिसमें यह व्यवस्था होगी। निगम के भीतर फीडिंग रूम के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि जरूरत तो निगम के भीतर है, बाहर तो लाइन लगने की जरूरत नहीं है। दरअसल आर्टिफिशियल फीडिंग रूम के बारे में जब अफसरों से जानकारी मांगी गई तो उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं था।