26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने माना फैल सकता है कोरोना, मास्क ना लगाने वालों से सख्ती से वसूला जाएगा जुर्माना

- पत्रिका ने बताया कि रायपुर, दुर्ग में सबसे ज्यादा खतरा, कमेटी ने भी माना- महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश को राज्य से जोडऩे वाली सीमाओं पर जांच के बिना प्रवेश वर्जित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 25 Feb 2021, 12:28 PM IST

coronavirus-lockdown.jpg

रायपुर. प्रदेश में कोरोना महामारी के खतरे को भांपते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने हाई पॉवर कमेटी की बैठक ली। बैठक में शामिल शासन,प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब सख्ती बरती जाए। कोरोना गाइड-लाइन का पालन करवाया जाए। दिल्ली और महाराष्ट्र के किसी भी जिले से आने वाले लोगों की सीमा पर स्क्रीनिंग हो, संदिग्धों की मौके पर ही जांच हो। स्पष्ट है कि सीमाएं पर 24 घंटे सख्त पहरा होगा। बैठक में जारी सभी निर्देशों को सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को तत्काल भेज दिए।

बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर: CBSE ने लिया ये बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की एसीएस रेणु जी. पिल्ले, मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, स्वास्थ्य संचालक नीरज बंसोड़ के साथ करीब 1 घंटे तक चर्चा की। इस दौरान राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी ली। सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों ने बताया कि रोजाना 250 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इस संख्या में कमी नहीं आ रही है। जिस पर सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों पर नजर रखी जाए।

पुलिस और नगर निगम कर्मियों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मास्क का सख्ती से पालन होना चाहिए। जिस पर निर्णय लिया गया कि मास्क न पहनने वालों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई की जाए। इसके लिए पुलिस और नगर निगम को कार्रवाई तेज करने को कहा है। चौक-चौराहों से अनाउंसमेंट हो कि मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें और हाथ साबुन से धोएं।

Jobs: जल्दी ही 291 वनरक्षकों की होगी भर्ती, वन विभाग ने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री की अपील
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से कोरोना नियंत्रण में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करने की अपील की है। कहा है कि हम नियमों के पालन करके ही इस महामारी से बच सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहेदव ने कहा, अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। हां, भविष्य में केस बढ़ने की आशंका है। अभी सख्ती की जरूरत है। सीमाओं पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

इन जगहों पर जांच शुरू- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जांच दल की तैनाती कर दी गई है।