बोरे और बासी को ऐसे ही नहीं खाया जाता है। बासी के लिए सबसे जरुरी चीज है नमक। छत्तीसगढ़ के लोग इसे सुबह छाछ, दही और भरपूर मात्रा में नमक डालकर हर्री मिर्ची और प्याज के साथ खाते हैं। वहीं उच्च वर्ग और संपन्न लोग आचार, पापड़ और बिजौरी के साथ खाते हैं। अब नई पीढ़ी के लोग मिक्सचर (नमकीन) के साथ खाने लगे हैं।