Cyber Crime In Raipur : गुढ़ियारी इलाके में एक कारोबारी से अजीबोगरीब ढंग से ऑनलाइन ठगी हो गई। (cyber crime in cg) कारोबारी ने न कहीं ऑनलाइन शॉपिंग की थी और न किसी ने उसे कॉल करके बैंक खाते की पर्सनल जानकारी ली थी और न ही किसी तरह का ओटीपी नंबर आया, फिर भी उनके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए से अधिक पार हो गए। (raipur cyber crime) मामले की शिकायत पर रामनगर चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।