अधिकारी संविलियन की बात पर कुछ भी बोलने से इसलिए बच रहे हैं,क्योंकि कमेटी का गठन केवल तीन बिंदुओं के लिए हुआ है। इसमें संविलियन की बात शामिल नहीं है। हालांकि शिक्षाकर्मियों की नाराजगी को देखते हुए कमेटी इस बिंदुओं पर भी चर्चा कर रही है, ताकि आने वाले दिनों में ज्यादा होमवर्क नहीं करना पड़े और मुख्यमंत्री के सामने भी संविलियन के फायदे और नुकसान को रखा जा सके।