2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ का इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब होगा स्मार्ट, यहां लगाया जा रहा VDGS सिस्टम

छत्तीसगढ़ के माना एयरपोर्ट की पार्र्किंग अब होगी इलेक्ट्रानिक, यहां लगेंगे वीडीजीएस सिस्टम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Jul 2018, 2:36 PM IST

VDGS

छत्तीसगढ़ का इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब होगा स्मार्ट, यहां लगाया जा रहा वीडीजीएस सिस्टम

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अब लैंडिंग करने वाले प्लेन को पार्र्किंग के लिए किसी और की गाइडेंस की जरूरत नही होगी। क्योकि अब विमानों के पार्किंग में मदद करने के लिए एयरपोर्ट पर विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) लगाया जा रहा है। यह डिवाइस एयरपोर्ट से ही विमान की पार्र्किंग करने में पायलट की मदद करेगा।

माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में अब विमानों की पार्र्किंग अब पूर्णत: इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से होगी। एयरपोर्ट में विमानों की लैंडिंग के बाद इसे पार्किंग एरिया तक नियत स्थान पर पहुंचाने के लिए एक कर्मचारी को तैनात रहना पड़ता था, जिससे कई बार दूसरी फ्लाइट की लैंडिंग के बाद फिर यही प्रक्रिया दोहरानी पड़ती थी। जिससे निजात पाने के लिए यह तरीका अपनाया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक पद्धति होने से पायलट को माना एयरपोर्ट में लगे विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के जरिए उचित स्थान का सटीक पता चलेगा। विमान के पायलट को इसमें लगा सेंसर 20 मीटर पहले से आगाह करता रहेगा, वहीं पार्किंग के नियत स्थान पर आते ही एयरपोर्ट पर लगे मॉनिटर में स्टॉप और ओके सन्देश के जरिये पायलट को विमान रोके जाने का निर्देश देगा। इससे पहले पार्किंग एरिया में दो बार विमानों के आपस में आमने-सामने आने से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल चुकी है। इसमें एक निजी कंपनी के चार्टर्ड फ्लेन को बीते वर्ष हेलीकॉप्टर के पंखें से काफी नुकसान पहुंचा था। पार्किंग को लेकर अब माना एयरपोर्ट में वीडीजीएस सिस्टम आने से इस तरह की परेशानियों से निजात मिलेगी।

इलेक्ट्रॉनिक पद्धति होने से पायलट को माना एयरपोर्ट में लगे विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के जरिए उचित स्थान का सटीक पता चलेगा। विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) सिस्टम सीधे प्लेन उड़ा रहे पायलट से कनेक्टेड होगा। जैसे ही प्लेन लैंडिंग कर पार्क होने वाली होगी, यह सिस्टम पायलेट को प्लेन पार्क करने के लिए अपडेट करता रहेगा। जिससे बिना किसी मैनूअल मदद के पायलेट प्लेन को पार्क कर सकेगा।