25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने दो गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई धक्का-मुक्की, See Video

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के स्वागत के लिए ऐसी होड़ लगी कि दो गुट के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 30 Oct 2021, 12:20 AM IST

nsui_clash.jpg

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने दो गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई धक्का-मुक्की

रायपुर. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के स्वागत के लिए ऐसी होड़ लगी कि दो गुट के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान जमकार धक्का-मुक्की भी हुई। एनएसयूआई के पदाधिकारी बेल्ट निकालकर उसे लहराते भी नजर आए। बताया जाता है कि दोनों गुट के बीच मारपीट भी हुई है। हालांकि इस घटना के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। उनका कहना है, उनके सामने ये वाक्या नहीं हुआ है। उन्हें भी मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही स्वागत के दौरान दो गुटबाजी नजर आ रही थी। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे, तो यहां मामला ने नया तुल पकड़ लिया। नारेबाजी को लेकर प्रतिस्पर्धा सी होने लगी। इसी बीच कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की और तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई थी। बताया जाता है कि घटना कांग्रेस भवन के भीतर हुई। इस संबंध में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय का कहना है,कांग्रेस भवन में मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कार्यकर्ता जरूर उत्साहित थे। वहीं भावेश शुक्ला का कहना है, कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से ही मिली है।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। वे बाइक चलाकर एवं ऊंट पर बैठकर राजीव भवन की ओर प्रस्थान किए। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र सरकार की गलत शिक्षा नीति एवं युवा विरोधी गतिविधियां एक साथ एक स्वर में विरोध करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज की तरीफ भी की।

भाजपा ने ट्वीट कर कसा तंज
कांग्रेस मुख्यालय में घटित घटना को लेकर भाजपा ने ट्वीट में तंज कसा है। भाजपा ने लिखा है, एनएसयूआई सड़क छाप मवालियों का संगठन बन गया है। जब नई सरकार आईं है, तब से मारपीट और गुंडागर्दी भी बढ़ गई है।