इस साल से एम्स, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों, राज्य सरकार से चलाए जाने वाले मेडिकल कॉलेजों, सशस्त्र बल के मेडिकल कॉलेज, ईएसआईसी के कॉलेज आदि में देश में भर में मेडिकल और डेंटल सीटों को अलॉट करने के लिए नीट का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा जो कैंडिडेट्स विदेश से मेडिकल कोर्स करना चाहते हैं, उनको भी नीट 2020 क्लियर (NTA NEET 2020) करना अनिवार्य होगा। सिर्फ भारतीय नागरिक ही नीट का एग्जाम दे सकेंगे। जिन्होनें12 क्लास पास कर लिया हो या इस साल एग्जाम दे रहे हों। 12 वीं में फि जिक्स, केमिस्ट्री, बायॉलोजी या बायो टेक्नॉलजी अनिवार्य विषय के रुप में होना जरूरी है।