कहानी लिखकर गया था आरोपी
आरोपी ने हत्या के बाद चार पेज का लेटर भी लिखा था, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। उसमें आरोपी ने अपनी आठ साल की पूरी कहानी लिखी है। इसमें उसने दावा किया है कि आठ वर्ष से उसका प्रेम-संबंध युवती से था। वह युवती के लिए ही रायपुर में रह रहा था। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस कारण उसकी हत्या कर दी थी। युवती के हत्या के बाद वह खुद भी खुदकुशी करने की तैयारी में था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ कर रही है।