7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: CG MLA ओडिशा में दौड़ा रहे बाइक, जनता को बता रहे रिजल्ट – CM नवीन बाबू फेल

Lok Sabha Election 2024: राजेश मूणत ने बीजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, नवीन बाबू के बोरिया बिस्तर समेटने का वक्त करीब आ चुका है। ओडिशा में कमल खिलने वाला है।

2 min read
Google source verification
Lok Sabha Election 2024 - File photo of Odisha CM Naveen Patnaik

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेश मूणत कुछ दिनों से ओड़िशा के पुरी में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्हें रोज अलग- अलग अंदाज में जनसंपर्क करते देखा जा रहा है। मतदान के लिए महज 3 दिनों का वक्त बचा है, ऐसे में उन्होंने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है।

मंगलवार को राजेश मूणत ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान वह खुद बाइक चलाते नजर आए। मूणत ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरी शहर के कई हिस्सों में भ्रमण करके आम जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने (Lok Sabha Election 2024) बीजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, नवीन बाबू के बोरिया बिस्तर समेटने का वक्त करीब आ चुका है। ओडिशा में कमल खिलने वाला है। पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के संबित पात्रा और पुरी विधानसभा सीट से जयंत कुमार सारंगी चुनाव लड़ रहे हैं। राजेश मूणत लगातार इन दोनों प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के गिनाए काम

मूणत ने अपनी टीम तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली लेकर निकले। इस दौरान वे खुद भी स्कूटर चलाते रहे। वे बाइक से पुरी की लगभग हर गली में पहुंचे और लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के विजन से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पुरी के लोग पीएम मोदी के कार्यकाल से बेहद प्रसन्न हैं और अब भगवान जगन्नाथ (Lok Sabha Election 2024) के करोड़ों भक्तों ने तय कर लिया है कि अयोध्या में भगवान भव्य श्रीराम मंदिर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नरेंद्र मोदी को पुनः देश की बागडोर सौंपना हैं।

ज्ञात हो कि ओडिशा की पुरी में छठवे चरण के तहत 25 मई को वोटिंग होगी। पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के संबित पात्रा और पुरी विधानसभा सीट से जयंत कुमार सारंगी (Lok Sabha Election 2024) चुनाव लड़ रहे हैं। राजेश मूणत लगातार इन दोनों प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Election 2024: गजब! 4 जून आया नहीं, भाजपा-कांग्रेस ने रायपुर लोकसभा का रिजल्ट जान लिया, शुरू कर दी इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी