रायपुर. वर्तमान शिक्षा प्रणाली गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों को लेकर परीक्षार्थियों के मन से डर खत्म नहीं कर पाई है। इसका ताजा उदाहरण एमजीएम स्कूल के दो छात्रों में देखने को मिला। दोनों छात्रों के स्कूल में गणित विषय की परीक्षा थी। इससे बचने के लिए दोनों छात्र मुंबई भाग गए।